सजा के बाद तिहाड़ जेल में बिस्किट बनाएंगे चौटाला

जेल अधिकारियों से जब इस बावत पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें इस बैरक में रखा गया है। सजा का ऐलान होने के बाद अजय चौटाला को जेल का खाना ही खिलाया जा रहा है। दूसरे कैदियों की तरह उन्हें भी जेल फैक्ट्री में काम करना होगा। तिहाड़ जेल के एक अधिकारी से मिली सूचना के आधार पर अजय चैटाला को जेल में चलने वाली बिस्किट-नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री के कामों में लगाया जा सकता है।
जेल के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद अगर डॉक्टरों ने उन्हें काम के लिए मेडिकली फिट बताया तो उनसे बेकरी का काम करवाया जा सकता है। वही अजय चौटाला को जेल नबंर-2 में रखे जाने की तैयारी भी चल रही है। जेल के नियमों के मुताबिक जिन कैदियों 10 साल की सजा मिलती है उन्हें जेल नबंर-2 में ही रखा जाता है।
वहीं दूसरी ओर हरियाणा के पूर्व सीएम और अजय चौटाला के पिता ओम प्रकाश चौटाला को भी 10 साल की सजा सुनाई गई है। चौटाला ने सीने में दर्द की शिकायत बताई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 1999-2000 के बीच हरियाणा में शिक्षकों की हुई भर्ती घोटाले में पिता-पुत्र समेत 55 लोगों को दोषी करार देते हुए कल रोहिणी कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद से उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications