स्कूल वैन पलटी, हादसे में 1 छात्रा की मौत

टक्कर कितनी जोरदार थी कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार से टक्कर के बाद वैन पूरी तरह पलट गई। हादसे में 5 साल की एक छात्रा की वहीं मौत हो गई जबकि एक को काफी गंभीर चोट आई है।हादसे के वक्त वैन में कुल 9 बच्चे बैठे थे। एयरफोर्स स्कूल की ये वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए निकली थी कि एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर ये हादसा हो गया।
हादसे में घायल बाकी बच्चों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मपलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। नहीं हादसे के बाद से वैन का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आए दिन लोगों के रफ्तार के रोमांच की वजह से हादसे होते रहते है, कई जिंदगियां इस रफ्तार की भेट चढ़ जाती है बावजूद इसके लोग इससे सबक नहीं लेते।












Click it and Unblock the Notifications