पत्नी मिशेल के नये हेयर स्टाइल पर फिदा हैं बराक ओबामा
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रविवार को औपचारिक रूप से शपथ लेने के बाद शाम के समय समर्थकों से रूबरू हुए बराक ओबाम बेहद मजाकिया मूड में थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने समर्थकों से कहा कि बीते एक सप्ताह की सबसे बड़ी खबर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा का नया हेयर स्टाइल है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिशेल का नया हेयर स्टाइल बेहद पसंद आया और वो उसपर फिदा हो गये हैं।
अपने स्टाइलिश लुक के लिये फैशन जगत में अक्सर चर्चा में बनी रहने वाली अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा द्वारा अपनाये गये नये हेयर स्टाइल के आर्कषण से इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी नहीं बच पाये।

बराक ओबामा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मिशेल का नया हेयर स्टाइल गजब का है और उन्हें उनका यह लुक बहुत पसंद आया है। समर्थकों के सामने ओबामा ने कहा कि मैं सबसे पहले ये कहना चाहूंगा कि मैं मिशेल से बेहद प्यार करता हूं।
उसके बाद ओबामा ने मिशेल की तरफ देखते हुए कहा कि मुझे तुम्हारा नया हेयर स्टाइल बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा कि मिशेल इस नये लुक में बेहद अच्छी दिख रही है हालांकि वह हमेशा अच्छी दिखती है। बराक ओबामा के इस अंदाज को वहां मौजूद लोगों ने बेहद पसंद किया। मालूम हो कि बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के कई ऐसे किस्से है जिससे यह साफ होता है कि ओबामा मिशेल से बेहद प्यार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications