आरएसएस ने आडवाणी का प्रस्ताव ठुकराया कहा गडकरी ही होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

सूत्रों के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी से फोन पर बातें की और कहा कि संघ ने इस पर अपना अंतिम फैसला सुना दिया है। गौरतलब है कि नितिन गडकरी भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। जिसके कारण राम जेठमलानी ने भी उनसे इस्तीफा देने की अपील की थी। आरएसएस ने साफ तौर पर यह भी कह दिया है कि संघ अध्यक्ष पद के लिए किसी और को समर्थन नहीं देगा।
अध्यक्ष पद पर दोबारा चुने जाने के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications