यूपी का माहौल बिगाड़ रही है सपा: भाजपा

छात्र नेताओं को फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेज दिया गया। दोषी सपा के नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। घटना के विरोध में बरेली शहर बंद रहा। सपा नेता बालमुकुंद के साथ सादी वर्दी में पुलिस वाले आरएसएस कार्यालय में घुसे यह उनको सरकारी तथा पुलिस संरक्षण का प्रमाण है। वहां मौजूद स्वामी विवेकानंद के बैनर पोस्टर जला दिए। स्वामी विवेकानंद का सम्मान तो विदेश में भी होता है उनके अपने देश में उनके बैनर पोस्टर फाड़ना पीड़ादायक है।
इसके लिए सपा नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए तथा दोषियों को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए। बरेली के पूर्व विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि सरकार के इशारे पर पुलिस कर्मी हदे लांग कर सिविल ड्रेस में आरएसएस कार्यालय में घुस आये थे। छात्र नेताओं को बेरहमी से पुलिस ने पीटा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का इस तरह का बर्ताव बर्दास्त नही किया जायेगा। डा0 बाजपेयी ने चेतावनी देते हुए कहा कि छात्र नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस कर उन्हें तत्काल रिहा किया जाये वरना इसके गम्भीर परिणाम होंगे। जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।












Click it and Unblock the Notifications