पाक सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पीएम के गिरफ्तारी का आदेश

Pakistan Prime Minister Raza Pervaiz Ashraf
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को गिरफ्तार करने का फैसला सुनाया है। कोर्ट ने प्रधानमंत्री सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किये जाने का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक‍ कोर्ट ने यह फैसला रेंटल पावर केस की सुनवाई के दौरान सुनाया है। मालूम हो कि पाकिस्‍तान में राजनीतिक हलचल चल रही है। सूत्रों का मानना है कि पाकिस्‍तान सरकार कभी भी गिर सकती है।

गिरफ्तारी के आदेश के साथ ही साथ कोर्ट ने ये भी कहा है कि अगर इनमें से कोई भी देश से बाहर फरार होने में कामयाब रहता है तो उसके लिए एनएबी चेयरमैन को जिम्मेदार मानते हुए इसे कोर्ट की अवमानना करार दिया जाएगा। परवेज अशरफ पर पीएम बनने से पहले ही रेंटल पावर में भ्रष्टाचार का केस चल रहा था।

जियो न्यूज की रपट के मुताबिक, चुनाव सुधारों से सम्बंधित एक मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी ने कहा कि चुनाव में देरी नहीं की जा सकती। सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश चौधरी ने कहा कि हर कीमत पर चुनाव समय पर होंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के साथ कोई समझौता मंजूर नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+