पाक में राजनीतिक अस्थिरता भारत के लिये चिंताजनक

Prime Minister Raja Parvez Ashraf
नई दिल्‍ली/इस्‍लामाबाद। सरहद के उस पार इस्‍लामाबाद में पाकिस्‍तान सुप्रीम कोर्ट ने देश के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की गिरफ्तारी के आदेश दिये हैं। संसद के बाहर हजारों लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग नारे लगा रहे हैं देश बचाइये, सरकार नहीं। उम्‍मीद है कल तक अशरफ की गिरफ्तारी भी हो जायेगी, लेकिन सरहद के इस ओर चिंता बढ़ती जा रही है। जी हां पाकिस्‍तान में राजनीतिक अस्थिरता भारत के लिये चिंताजनक बन सकती है।

चिंता के मुद्दे सिर्फ दो हैं- पहला शांतिवार्ता का खटाई में पड़ना और दूसरा सरहद पर जंग के बादल का गहराना। पाकिस्‍तान में राजनीतिक संकट का मतलब साफ है कि सेना जल्‍द ही सत्‍ता पर कब्‍जा कर लेगी। यानी एक बार फिर पड़ोसी देश में सैन्‍य शासन लागू हो जायेगा। यदि ऐसा हुआ तो इसमें कोई शक नहीं कि बॉर्डर पर सैन्‍य गतिविधियां भी तेज हो जायेंगी। और भारत से लगे बॉर्डर पर सैन्‍य गतिविधियां दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा सकता है। अगर बॉर्डर पर तनाव बढ़ा तो दोनों देशों में जंग के बादल भी गहरा सकते हैं। खैर यह कहना जल्‍दबाजी होगा कि भारत पाक में जंग हो सकती है, लेकिन हां सेना को अलर्ट जरूर कर दिया गया है।

भारतीय सेना अलर्ट है, यह बात स्‍पष्‍ट होती है जनरल बिक्रम सिंह के बयान से। सेना दिवस के मौके पर उन्‍होंने कहा कि सरहद पर हर प्रकार के हमले का जवाब देना जानती है सेना। वहीं भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी पड़ोसी देश से कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों की गहराई को समझे। अब पहले जैसे रिश्‍ते नहीं बन सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+