शहीद हेमराज के घर नेताओं का जमघट, गांववालों ने सांसद को लताड़ा

जयंत को जब मालूम हुआ कि हेमराज की पत्नी धर्मवती ने पांच दिनों से खाना नहीं खाया है तो उन्होने दूध का गिलास मंगाकर धर्मवती को दूध पिलाने की कोशिश की, मगर उसने एक घूंट भी न पिया। जयंत ने लोगों की शिकायतों के बीच शहीद को श्रद्धांजलि भी दी और हेमराज की बहादुरी की तारीफ भी की।
इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी भी शहीद के परिजनों से मिलने के लिए गांव पहुंचे, उन्होने केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि पता नहीं सरकार अब तक क्यों कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को पूरी दुनिया से माफी मांगनी चाहिए। उन्होने इस मुद्दे को संसद में भी उठाने की बात कही। वहीं भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि इस घटना से पाकिस्तान का वास्तविक चेहरा नकाब हो गया है। इसके अलावा उन्होने राज्य सरकार द्वारा शहीद को अभी तक सम्मानित न करने की आलोचना की।
वहीं विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार अगर शहीद का सिर वापस नहीं ला सकती है तो कम से कम दुश्मनों का सिर लेकर आये। सुषमा स्वराज ने शहीद के परिजनों से भोजन करने की भी अपील की। गौरतलब है कि शहीद हेमराज की पत्नी, दो बेटी, एक बेटा और मां समेत लगभग 50 लोग भूख हड़ताल पर बैठे हैं और हेमराज का सिर भारत लाये जाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications