भारतीय सैनिकों की मौत पर जश्‍न मना रहे थे पाक सैनिक

Pakistan
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। पाकिस्‍तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्‍लंघन कर हमला करने के मामले को मामले को लेकर एक के बाद एक नये खुलासे हो रहे हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि भारतीय सैनिकों की मौत के बाद पाकिस्‍तानी सेना ने जश्‍न मनाया। खुफिया एजेंसियों ने पाक सेना को भारतीय सैनिकों की मौत पर बधाई देने की बात पकड़ी है।

इस बातचीत से साफ जाहिर हो रहा था कि मौत के बाद पाक सैनिक एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। इससे ये आशंका भी सही साबित होती दिख रही है कि पाक सेना ने इस हमले के लिये पहले से तैयारी कर रखी थी।

इससे पहले खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खुलासा भी हुआ था कि हमले से करीब एक सप्ताह पहले लश्कर ए तोएबा चीफ हाफीज सईद ने बॉर्डर का दौरा किया था। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को पाक सेना के जवान भारतीय सीमा में घुसे थे और दो जवानों की गला रेत कर हत्या कर दी। एक जवान का सिर

भी यह अपने साथ ले गए हैं। इस घटना के बाद पूरे देश में जबरदस्‍त रोष व्‍याप्‍त है। भारत सरकार से पाकिस्‍तान को कड़ा सबक सिखाये जाने की मांग की जा रही है। इस घटना के कारण भारत-पाक के रिश्तों और बातचीत की प्रक्रिया पर असर पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में ये नया खुलासा रिश्तों को और बिगाड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+