साबरमती के किनारे लगेगा विकास का कुंभ मेला

नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर की कंपनियों के लिये यह एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है निवेश के लिये। यहां पर मंथन होगा, कई सारे एमओयू साइन होंगे और देश के विकास में नई रूपरेखा तैयार करते हुए रोजगार जन्म लेगा। यहां पर उद्योगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्हें अपनी क्षमता और व्यापार को बढ़ाने का मौका मिलेगा। इसके लिये गुजरात पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब इस प्रकार की ट्रेड फेयर दिल्ली तक सीमित रहती थीं, लेकिन आज गुजरात में हर व्यक्ति इसके बारे में जानता है और समझता है। हमने दुनिया भर की कंपनी को न्योता सिर्फ गुजरात के लिये नहीं दिया है, बल्कि अन्य राज्यों में भी वो जा सकती हैं और यदि चाहें तो अपनी इकाईयां भी खोल सकती हैं। इसके लिये उन्हें उस राज्य की सरकार से बात करनी होगी।
इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष रीता मेनन भी इस मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि छह दिन के इस वैश्विक सम्मेलन को सफल बनाने के लिये 16 देशों से 1000 से ज्यादा कंपनियां आयेंगी। 1 लाख वर्ग मीटर के आयोजन स्थल पर हो रहे इस कार्यक्रम में 1000 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे और 25 हजार से ज्यादा प्रॉडक्ट प्रदर्शित होंगे। साथ ही 15 लाख लोगों के आने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications