महाराष्ट्र: संघर्ष के दौरान पुलिस गोलीबारी में 4 मरे, 176 घायल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि माधवपुरा इलाके में दो गुटों में हिंसक संघर्ष छिड़ जाने के बाद पुलिस ने गोलियां चलाई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी सहित 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार संघर्ष की वजह चार लोगों के समूह द्वारा एक बोतल के बिल का भुगतान न करना है।
होटल मालिक और कर्मचारियों से उनकी झड़प हुई, जिसमें कर्मचारियों ने उनको पीट दिया। फिर वह वापस चले गए और भारी संख्या में लोगो को लेकर आए। इस मामले पर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और गृहमंत्री आरआर पाटिल ने लोगों से शांति की अपील की। ऐसा बताया जा रहा है कि हिंसक गुटों के लोग मछलीबाजार और माधवपुरा इलाके के थे। धुले के हिंसावाले इलाकों में धारा 144 लागू की गई है।


Click it and Unblock the Notifications
