मंत्री बोले दुपट्टे की बिक्री कम हो रही है, इसलिए हो रहे है बलात्‍कार

Rape
भोपाल। पहले महिलाओं की मर्यादा को लेकर बयान देने वाले मध्‍य प्रदेश के उद्योगमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब एक और विवादास्‍पद बयान दे डाला है। एक सभा को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होने कहा है कि मेरे एक दोस्‍त कपड़े का कारोबार करते हैं, उनका कहना है कि आजकल दुपट्टे की बिक्री काफी कम हो गयी है। ऐसा कहकर उन्‍होने महिलाओं से मर्यादा में रहने की अपील की है।

कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के मंत्री हैं। उनके इस बयान की निंदा की जा रही है। इसके पहले उन्‍होने जो बयान दिया था, उसको लेकर उनकी आलोचना की जा रही है। उन्‍होने कहा था कि महिलाएं अपनी मर्यादा में रहें और अगर वह लक्ष्‍मण रेखा पार करेंगी तो सामने रावण बैठा है। उन्‍हें इसका खामियाजा भुगतना होगा।

उनके इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मध्‍यप्रदेश में एक तो सरकार 'बेटी बचाओ योजना' चला रही है वहीं भाजपा के ही अन्‍य मंत्री इस प्रकार का बयान दे रहे हैं। सरकार को महिलाओं के पहनावे के सम्‍बंध में बयान देने वाले इस मंत्री का तत्‍काल इस्‍तीफा ले लेना चाहिए। विजयवर्गीय ने अपना बयान देने के साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के विवादास्‍पद बयान का भी समर्थन किया है।

गौरतलब है‍ कि मोहन भागवत ने दिल्‍ली बलात्‍कार के सम्‍बंध में यह बयान दिया था कि 'बलात्‍कार सिर्फ इंडिया में होते हैं, भारत में नहीं।' इस पर विजयवर्गीय ने कहा है‍ कि मोहन भागवत का मतलब मर्यादा में रहने से हैं। वहीं विजयवर्गीय के बयानों को लोग महिलाओं की गरिमा के खिलाफ होने जैसी बात कर रहे हैं।

दिल्‍ली में हुए गैंग रेप के बाद से महिलाओं की सुरक्षा और बलात्‍कार के कारणों को लेकर राजनीतिज्ञों के लगातार बयान आ रहे हैं। जो कि विवादास्‍पद हैं और ज्‍यादातर बयानों में राजनेता बलात्‍कार का कारण महिलाओं के परिधानों को बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+