गृह मंत्रालय ने कहा कि हर थाने में तैनात हो 9 महिला पुलिसकर्मी

महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस टास्क फोर्स के मुखिया गृह सचिव आर. के. सिंह हैं। महिला की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर तालमेल और जवाबदेही को लेकर इस टास्क फोर्स का निर्माण किया गया है। दिल्ली के मुख्य सचिव तथा पुलिस आयुक्त इसके मुखिया हैं। इस टास्क फोर्स में 13 सदस्य हैं।
कल आयोजित हुई इस बैठक में दिल्ली पुलिस की समस्याओं पर भी बात की गई हैं, जिसमें महिला पुलिस बल की कमी का मुद्दा भी उठाया गया है। बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी भी दी है। महिला सुरक्षा के लिए गठित टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हर 15 दिनों में होगी। जिससे कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोंका जा सके।
गौरतलब है कि दिल्ली गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया है। जिसके कारण भारत की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है। पिछले दिनों अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा था कि भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं और भारत की कानून व्यवस्था इन अपराधों को रोकने में नाकाम रही है।


Click it and Unblock the Notifications
