'दंगा होगा तब लिखेंगे अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एफआईआर'

आईपीएस अमिताभ ठाकुर के बच्चे तान्या और आदित्य सुबह एफआईआर की कॉपी लेकर गोमतीनगर थाने पहुंचे। एफआईआर की कॉपी में उन्होंने ओवैसी के खिलाफ देश की सांप्रदायिक एकता को ठेस पहुंचाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ओवैसी पर धारा - 153ए, 295ए, 298, 504, 505, 506 आईपीसी एवं धारा 66ए इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट 2000 तथा/अथवा अन्य उचित धाराओं के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखने के लिये तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया।
एसएचओ ने अभी कोई घटना घटी नहीं है। बच्चों ने कहा, ऐसे बयानों से दंगे होने की आशंका रहती है। तो एसएचओ ने कहा,"दंगे अभी हुए तो नहीं। जब होंगे तब देखा जायेगा, तब एफआईआर भी दर्ज कर लेंगे।" बच्चों को एक पुलिस इंस्पेक्टर का व्यवहार खासा अनुचित लगा इसलिये उन्होंने तुरंत लखनऊ के एसएसपी को तुरंत एक पत्र लिखा, जिसमें एसएचओ के खिलाफ धारा 154(3) के तहत कार्रवाई की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications