नये साल के जश्‍न में मची भगदड़ में 60 मरे, 200 घायल

आबिदजान। घटना पश्चिमी अफ्रीकी देश आइवरी कोस्‍ट की है। यहां के एक शहर आबिदजान में नये साल के जश्‍न के दौरान मची भगदड़ में 60 लोग मारे और 200 लोग घायल हो गये हैं। हालांकि अभी तक भगदड़ के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह घटना उस समय की है जब नये वर्ष की सुबह एक स्‍टेडियम में आतिशबाजी देखकर लोग वापस घर लौट रहे थे। मृतकों में ज्‍यादातर संख्‍या 8 से 15 साल के बच्‍चों की हैं। सरकार ने घटना की जांच कराने का वादा किया है।

stampede

आईवरी कोस्‍ट के गृहमंत्री हमीद बाकायोको का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब लोग आतिशबाजी का आनंद लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे तभी टियामा होटल के नजदीक यह घटना घटी। भगदड़ में घायल एक व्‍यक्ति का कहना है कि सुरक्षा बलों के आने से लोगों में दहशत फैल गयी और लोग बेकाबू हो गये। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्‍या और बढ़ सकती है।

घायलों का कहना है कि भगदड़ के दौरान कुचले जाने और दम घुटने से लोगों की मौत हुई है। राष्‍ट्रपति अलासने क्वाटारा ने अस्‍पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और उनके इलाज का खर्च प्रशासन द्वारा वहन करने की बात की हे।

नये वर्ष के स्‍वागत के मौके पर दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों से कुछ दुखद घटनाएं प्रकाश में आती है लेकिन ये एक बड़ी दुर्घटना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+