हिलेरी क्लिंटन के दिमाग में खून का थक्का, इलाज जारी

उन्हें न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और रक्त के थक्के को पिघलाने के लिए नियमित रूप से दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यह थक्का उस शिरा में है जो मस्तिष्क और दाहिने कान के ठीक पीछे खोपड़ी के बीच है।
इस पर माउंट कायस्को मेडिकल ग्रुप की डॉ. लीजा बारडैक और जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के डॉ. जीजी एल बायौमी ने बयान मे कहा कि 'हमने रविवार को उनका एमआरआई किया जिसमें पता चला कि उनके सिर में थक्का बन चुका है। हम उन्हें नियमित रूप से दवाएं दे रहे हैं। जिससे जल्द ही यह थक्का पिघल जाएगा और वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। उनका कार्यकाल अगले कुछ दिनों में ही खत्म होने वाला है। बतौर विदेश मंत्री उनके कार्य को सराहा जाता है। हिलेरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
