दिल्ली: प्यार में पगलाये प्रेमी ने लड़की को चाकू मारा

Murder
नई दिल्ली। अभी दिल्ली में गैंगरेप को लेकर शोर शांत होने का नाम नहीं ले रहा है वहीं दूसरी ओर राजधानी में धड़ल्ले से अपराधिक वारदात हो रही है। ताजा खबर आ रही है कि दिल्ली के दल्लूपुरा में सोमवार शाम को एक तरफा प्यार में पगलाये प्रेमी ने अपनी तथाकथित प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। लड़की को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उसे अस्पताल देर में लाया गया है, उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

फिलहाल पुलिस ने खूनी यानी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि देवेद्र 12वीं पास मृतका से प्रेम करता था। पहले मृतका और देवेंद्र में दोस्ती थी। मृतका एक कॉल सेंटर में काम करती थी, उसने कभी भी देवेंद्र से प्यार नहीं किया। लेकिन जब उससे देवेद्र ने अपने प्रेम का इजहार किया तो उसने उससे दोस्ती भी तोड़ दी। उसके बाद उसकी जिंदगी में उसी के साथ काम करने वाले एक लड़के गौरव की एंट्री हो गयी जो कि देवेंद्र को नागवार गुजरा और इसी बात पर गुस्सा होकर उसने लड़की की जान ले ली।

जिस समय देवेंद्र ने लड़की पर हमला किया उस समय गौरव भी साथ में था। देवेंद्र ने गौरव पर भी चाकू से हमला किया लेकिन वो बच निकला लेकिन लड़की पर एक से ज्यादा वार होने की वजह से उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी गौरव ने ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देवेन्द्र को मौके से हथियार समेत गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि देवेन्द्र ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+