पांच साल पहले शुरू हो चुकी नरेंद्र मोदी की पीएम बनने की मुहिम

अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी चौथी बार गुजरात के मुख्‍यमंत्री बनने जा रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद मोदी ने जनता को संबोधित किया। भाषण के दौरान जनता के बीच से कुछ लोगों ने पीएम, पीएम, पीएम.... चिल्‍लाना शुरू कर दिया, तभी मोदी ने कहा अब आप इतना कह रहे हैं, तो 27 को एक दिन के लिये दिल्‍ली होकर आता हूं। मोदी और उनके चाहने वालों के बीच यह संवाद भारत के भविष्‍य के लिये बहुत कुछ कह गया। सच पूछिए तो जो कह गया है वो खास है, क्‍योंकि भारत को मोदी जैसा प्रधानमंत्री चाहिये भी।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि मोदी की पीएम बनने की मुहिम अब शुरू होगी, तो आप गलत हैं, क्‍योंकि यह मुहिम पांच साल पहले ही शुरू हो चुकी थी। अगर सिर्फ गुजरात तक सीमित रहना होता तो न मोदी कभी फेसबुक पर और न ट्विटर पर इतने ऐक्टिव होते। उन्‍हें अगर सिर्फ गुजरात तक सीमित रहना होता तो वो कभी वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से लोगों से मुखातिब नहीं होते। गुजरात से बाहर कदम निकालने के लिये ही मोदी ने 3डी टेक्‍नोलॉजी को अपने साथ जोड़ा। उन्‍होंने अबतक जो कुछ भी तकनीकी उपयोग किये वो सब महज एक्‍सपेरीमेंट थे जो सफल हुए। अब इन तकनीकियों का इस्‍तेमाल दिल्‍ली तक के सफर में किया जायेगा। गुजरात को विकास के मॉडल के रूप में उन्‍होंने पूरे देश के सामने प्रस्‍तुत किया।

Narendra Modi's campaign for PM already started

गुजरात के मुसलमान मोदी को कितना प्रेम करते हैं, यह हमने विधानसभा चुनाव में देखा। 80 फीसदी मुस्लिम बहुल्‍य सीटें भाजपा के खाते में आयीं। यानी यह गुजरात के मुसलमान 2002 के दंगों को दुखद इतिहास समझकर भूल गये हैं और वो उसे अब याद भी नहीं करना चाहते। वो चाहते हैं तो बस अपने गुजरात का विकास। लेकिन बाकी के राज्‍यों के मुसलमानों का क्‍या। क्‍या वे मोदी से प्रेम करने लगे हैं? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। लेकिन मोदी यह अच्‍छी तरह जानते हैं कि दिल्‍ली तक जाने के लिये पूरे देश के मुसमानों का दिल जीतना जरूरी है। और इसीलिये अगले एक साल में वो जो कुछ भी करेंगे उसी दिशा में सोचते हुए करेंगे।

एनडीए के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी हों या सुषमा स्‍वराज कोई भी अभी मोदी का नाम नहीं ले सकते हैं, क्‍योंकि उन्‍हें पता है कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी का नाम प्रस्‍तावित करना पार्टी और एनडीए में फूट डाल सकता है। उससे पहले जरूरी है, लोगों को विश्‍वास दिलाना, कि अगर भारत को गुजरात जैसा बनाना है, तो भाजपा का वोट जरूरी है और लोग तभी विश्‍वास करेंगे, जब भाजपा का हर नेता मोदी जैसा बनेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+