बराक ओबामा वर्ष की सर्वश्रेष्‍ठ शख्सियत

barack-obama
वॉशिंगटन। अपने प्रभावशाली नेतृत्‍व से दोबारा राष्‍ट्रपति चुनाव जीतने वाले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा को टाइम पत्रिका ने वर्ष की सर्वश्रेष्‍ठ शख्सियत चुना है। ओबामा को 2008 में भी एक बार इस सम्‍मान के लिए चुना गया था। पत्रिका के अनुसार ओबामा ने अपनी मुश्किलों को अवसरों में बदला और फिर से राष्‍ट्रपति बने।

पत्रिका के संपादक रिक स्‍टेनजेल ने एनबीसी टीवी चैनल पर कहा है कि ओबामा ने ऐसे समय में जीत हासिल की जब देश में बेरोजगारी पिछले 70 सालों के उच्‍चतम स्‍तर पर थी। वह पहले ऐसे डेमोक्रेटिक उम्‍मीदवार हैं जिन्‍होने दो बार राष्‍ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया, इसके पहले फ्रैंकलिन रूजवेल्‍ट ने ऐसा करने में सफलता पाई थी। लेकिन पत्रिका ने ओबामा की सफलता को विशेष माना क्‍योंकि इस समय अमेंरिका बे‍रोजगारी और आर्थिक समस्‍याओं से जूझ रहा है, जिससे कि उनका दोबारा निर्वाचित होना मुश्किल माना जा रहा था।

ओबामा ने इस सम्‍मान के लिए एप्‍पल के सीईओ टिम कुक, मिस्र के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुर्सी, वैज्ञानिक गियानोट्टी और पाकिस्‍तान की मलाला युसुफजई को पीछे छोड़ा। पत्रिका ने ओबामा को नये संस्‍कृति के नये अमेरिका का प्रतीक बताया है।

अमेरिका राष्‍ट्रपति चुनाव में अपनी जीत पर ओबामा ने एक मजबूत अमेरिका को विश्‍व की जरूरत बताई थी और यह भी कहा था कि अमेरिका का सर्वश्रेष्‍ठ वक्‍त आना अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+