गैंगरेप पीड़िता से मिली सोनिया गांधी, कहा दंरिदों को छोड़ेंगे नहीं

नई दिल्ली। सड़क से लेकर संसद तक गैंग रेप के खिलाफ खड़े लोगों के शोर मचाने के बाद पुलिस तंत्र जागा है और दोषियों को गिरफ्तार किया है तो वहीं मंगलवार देर रात को यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी पीड़िता से मिलने सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं और डॉक्टरों से लड़की का हाल-चाल जाना। डॉक्टरों ने सोनिया गांधी को बताया कि लड़की की हालत ठीक नहीं है। सोनिया गांधी ने डॉक्टरों को लड़की की ठीक से इलाज करने का आदेश दिया और कहा कि लड़की को इस हालत तक पहुंचानेवाले दंरिदों को बक्शा नहीं जायेगा।

अस्पताल से लौटने के बाद सोनिया गांधी ने दिल्ली सीएम शीला दीक्षित और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को चिठ्ठी लिखकर कहा है कि दुष्कर्मियों को तुरंत और कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

इससे पहले भी सोनिया गांधी ने कहा था कि बलात्कारियों के लिए इतनी कड़ी सजा हो कि कोई भी इस अपराध के बारे में सोचे नहीं, जो कुछ भी दिल्ली की 23 साल की मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुआ है वो बेहद ही शर्मनाक है। लड़की की जिंदगी को चौपट करने वाले हवसियों को हर हालत में कड़ी और कठोर सजा मिलनी चाहिए।

आपको बता दें कि रविवार देर रात करीब साढ़े आठ बजे दिल्ली की 23 साल की मेडिकल छात्रा के साथ बसंत विहार दिल्ली की बस में गैंगरेप हुआ है। लड़की को रेप करने के बाद दंरिदों ने चलती बस से नीचे फेंक दिया था। इस दुस्साहिक घटना को अंजाम दिया था पांच लोगों ने। पुलिस के मुताबिक पांचो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।बलात्कारियों के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+