'हमारी बेटी हमारा कल' योजना के विरोध में प्रदर्शन

BJP protest against Hamari Beti Hamara Kal Project
लखनऊ। अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर ‘हमारी बेटी हमारा कल' योजना का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने पुरूजोर विरोध कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सपा सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। भाजपा महिला मोर्चा की महिलायें ‘हमारी बेटी हमारा कल' योजना के विरोध में प्रदेश कार्यालय पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा. मधु मिश्रा के नेतृत्व में एकत्र हुयीं और प्रदर्शन करते हुये मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।

हजरतगंज चैराहे पर भारी पुलिस बल ने महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा. मधु मिश्रा ने सपा सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में केवल और केवल मुस्लिम समुदाय के लिये ही कार्य किया जा रहा है। सपा सरकार उत्तर प्रदेश की जनता के साथ धोखा कर रही है। मुख्यमंत्री अन्य समुदाय के लिये किसी भी प्रकार की योजना लागू नही कर रहे हैं।

बात चाहे कन्या धन की हो या फिर आज के आयोजन की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को एक नजरिये से नही देख रहें हैं। गरीब समुदाय को सपा सरकार से काफी उम्मीदें थी परन्तु सत्ता के नशे में चूर समाजवादी पार्टी एक ही समुदाय के लिये सरकारी खजाना लुटा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर इस घिनौने कार्याे के विरूद्ध जनजागरण चलाती रहेगी। गिरफ्तारी की सूचना पाकर भाजपा पदाधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि सपा सरकार द्वारा दिया गया नारा अल्पसंख्यकों के वास्ते-विकास के रास्ते, प्रदेश की जनता को हजम नही हो रहा है। प्रदेश की सपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की भलाई के लिये ही क्यों महत्तपूर्ण कदम उठाती हैं क्या उत्तर प्रदेश में अन्य समुदाय के लोग नही रहते हैं। भाजपा महिला मोर्चा मुख्यमंत्री का घेराव करना चाहती थी परन्तु प्रशासन ने जबरदस्ती उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+