49 वर्ष छोटी महिला से विवाह करेंगे इटली के पूर्व प्रधानमंत्री

अपनी महिला मित्र की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि वह बाहर से जितनी खूबसूरत है, दिल से भी उतनी ही खूबसूरत है। उन्होने कहा कि वह मेरी बेटी की दोस्त है। हमारे बीच 49 वर्षों का अन्तर है। मुझे उससे प्यार है।
बर्लुस्कोनी की दूसरी पत्नी वेरोनिका लॉरियो ने उन्हें पहले ही अन्य महिलओं के साथ सम्बंध होने के कारण छोड़ दिया था। अपने इसी मिजाज के कारण ही उन्हें प्रधानमंत्री पद भी गंवाना पड़ा था। फिलहाल उन पर एक वेश्या के साथ संबंध रखने और उसे छिपाने के लिए अपने पद का इस्तेमाल करने का मुकदमा चल रहा है।
एक अन्तर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन में उनके द्वारा कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के अभद्र चित्र बनाने के लिए उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications