करीना कपूर ने नाचा 8 मिनट, छत्‍तीसगढ़ सरकार ने लूटा दिया 1.40 करोड़

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य स्‍थापना उत्‍सव में बॉलीवुड की बेबो यानी कि करीना कपूर के सिर्फ 8 मिनट के डांस के लिये 1 करोड़ 40 लाख रुपये लूटा दिये। कांग्रेस के एक विधायक मोहम्‍मद अकबर ने विधानसभा में इस फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए हैं। यह पैसे राज्‍य सरकार के संस्‍कृति विभाग ने लुटाया है।

दरअसल 1 नवंबर से 7 नवंबर तक छत्‍तीसगढ़ राज्‍योत्‍सव मनाया गया। इस उत्‍सव में बॉलीवुड के तमाम कलाकारों के साथ ही साथ अदाकारा करीना कपूर ने भी शिरकत की।

 Kareena Kapoor gets Rs.1.40 crore to perform in Chhattisgarh

करीना कपूर को उत्‍सव में बुलाने के लिये चार्टर्ड प्‍लेन भेजा गया और राज्‍य सरकार के संस्‍कृति विभाग ने करीना कपूर को डांस के लिये 1 करोड़ 40 लाख रुपये लूटा दिये। करीना कपूर मंच पर सिर्फ 8 मिनट तक थिरकीं और चली गईं। करीना कपूर के अलावा उत्‍सव में सोनू निगम, सुनिधि चौहान, विशाल शेखर, दीया मिर्जा, और आयुष्‍मान खुराना को भी लाखों का भुगतान किया गया।

चौकाने वाली बात यह है कि प्रदेश की ही पद्मभूषण से सम्मानित कलाकार तीजन बाई को उनकी प्रस्तुति के लिए महज 60 हजार रुपये मिले। राज्य के दूसरे कलाकारों को तो महज कुछ हजार में लंबे समय पर स्टेज पर परफॉर्म करना पड़ा। इस फिजूलखर्ची के बाद से कांग्रेस ने रमन सिंह पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+