डिंपल को राहत, मुलायम-अखिलेश पर जारी रहेगी सीबीआई जांच

नई दिल्‍ली। आय से अधिक संपत्ति के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने डिंपल यादव को बरी कर दिया है, जबकि मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई जांच जारी रखने के आदेश दिये हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि डिंपल यादव पब्लिक सर्वेंट के रूप में काम नहीं कर रही थीं, इसलिए उनके खिलाफ आरोप हटा लिये जायें। वहीं मुलायम और अखिलेशया दोनों ही जनता के प्रति‍निधि के रूप में काम कर रहे हैं, लिहाजा उनके खिलाफ मामला बनता है। कोर्ट का कहना है कि सीबीआई अपने स्‍तर पर जांच करे और उसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपने की जरूरत नहीं है। सीबीआई को अगर मुलायम-अखिलेश के खिलाफ सबूत नहीं मिलते हैं तो वो क्‍लोज़र रिपोर्ट लगा सकती है।

Dimple and Akhilesh

हम आपको बता दें कि तीनों के खिलाफ 2007 में जनहित याचिका में आय से अधिक संपत्ति जुटाने का केस दर्ज किया गया था। इस पर मुलायम ने सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में रिव्‍यू पिटीशन दाखिल की थी। उस पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। आज अदालत ने अपना फैसला सुनाया। खास बात यह है कि मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव का नाम भी इस मामले में है।

मुलायम पर आरोप है कि उनके परिवार में 100 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की संपत्ति जुटा रखी है। लिहाजा वो अपनी आय का पूरा ब्‍योरा सरकार को दें। इस पर कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+