शिवसेना ने दिया शरद पवार को ऑफर, एनडीए में आईए पीएम बनिए

मनोहर जोशी ने कहा कि शिवसेना शरद पवार को अगला प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है। मनोहर जोशी ने कहा कि शिवसेना यूपीए नहीं बल्कि एनडीए की तरफ से पवार को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। आपको यह जानकर राजनीति विसात का अंदाजा लग जायेगा कि शिवसेना ने शरद पवार का नाम क्यों लिया।
दरअसल शिवसेना काफी सोच समझकर पवार का नाम उछाला है क्योंकि मंगलवार को उनका 72वां जन्मदिन है। इसी दौरान पुणे में एक कार्यक्रम में मनोहर जोशी ने उनकी तरीफों की पुल बांध दी और उन्हें एनडीए में शामिल होने का न्यौता दे दिया।
जोशी के इस बयान के बाद से सत्ता के गलियारों में कयासों का दौर शुरु हो गया है। अब तक राहुल गांधी, नरेन्द्र मोदी और मुलायम सिंह के नाम को लेकर पेंच लड़ा रही पार्टियां अब पवार को लेकर गुणा भाग करने में लग गई हैं। कांग्रेस इसे जहां यूपीए को तोड़ने की कोशिश समझ रही है तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए इसमें फायदा और नुकसान तलाशने में जुटी है। वैसे भी 72 साल के हो चुके शरद पवार के लिये शिवसेना का ये ऑफर बुरा नहीं है क्योंकि यूपीए की तरफ से पवार की उम्मीदवारी की कोई उम्मीद नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
