अल्पमत में भाजपा, विधानसभा भंग करो: येदियुरप्पा

BS Yeddyurappa
बैंगलोर। भाजपा में बगावत करके अलग पार्टी बनाने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को अपनी पार्टी 'कर्नाटक जनता पार्टी' की औपचारिक घोषणा कर दी। अपने पार्टी के गठन पर बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार अल्पमत में इसलिए राज्य में नये चुनाव होने चाहिए।

मालूम हो कि बीएस येदियुरप्पा की पार्टी में भाजपा के मौजूदा 13 विधायक भी शामिल हुए हैं इसलिए बीएस येदियुरप्पा ने अलपमत वाली बात कही है। बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को ललकारते हुए कहा कि अगर उनमें थोड़ी सी हिम्मत और शर्म बाकी है तो इस्तीफा दें जिससे राज्य में फिर से चुनाव हों।

उन्होंने साफ कहा कि कर्नाटक में भाजपा येदियुरप्पा की वजह से आयी थी लेकिन बीजेपी ने उनका मोल नहीं समझा लेकिन राज्य के लोग उन्हें समझते हैं इसलिए उन्हें यकीन है कि वो सत्ता में फिर से वापस आयेंगे।

मालूम हो कि 30 नवंबर को येदियुरप्पा ने भाजपा से लिखित तौर पर इस्तीफा दे दिया था और भाजपा से अपने चालीस साल पुराना नाता तोड़ दिया। हलचल यह भी है कि अगर कांग्रेस की ओर से उन्हें सहारा मिला तो वो कांग्रेस के साथ भी जा सकते हैं क्योंकि येदियुरप्पा ने जिस दिन अपना पार्टी का श्रीगणेश किया हैं उसी दिन यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी का जन्मदिन भी था। जिसके बारे में येदियुरप्पा ने कहा क यह महज संयोग है उसके अलावा कुछ नहीं।

लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां कह रही है कि येदियुरप्पा कांग्रेस के हाथ के साथ चलने को तैयार हो सकते हैं। क्योंकि पिछले कुछ अरसे से येदियुरप्पा को कमल नहीं हाथ की बातें और नीतियां अच्छी लग रही हैं।

गौरतलब है कि लोकायुक्त संतोष हेगड़े की रिपोर्ट पर येदियुरप्पा पर भूमि घोटाले का आरोप लगा था जिसके बाद पार्टी हाईकमान के कहने पर उन्हें सीएम पद छोड़ा था। उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी लेकिन लगातार सीएम की कुर्सी पाने की जिद करने के बाद भी भाजपा ने उन्हे उनका पद नहीं लौटाया और उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया और अपनी अलग पार्टी बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+