'सियासी नमक हराम' अमर सिंह का किस्सा खत्म: खां

Amar Singh, JayaPrada
रामपुर। भले ही इंसान पार्टी से दूर चला जाये लेकिन मन की कड़वाहट सालों-साल जिंदा रहती है। कुछ ऐसा ही है सपा के कद्दवार नेता आजम खां और सपा के लिए बीता हुआ कल साबित हो चुके अमर सिंह के बीच। भले ही आज दोनों के बीच में कोई सरोकार नहीं है लेकिन फिर भी गाहे-बेगाह दोनों के लिए एक-दूसरे की नफरत जग जाहिर हो जाती है जो कि एक बार फिर मीडिया के सामने आयी शनिवार को।

कल रामपुर में मीडिया से बात करते हुए आजम खां से पूछा गया कि जब अमर सिंह सपा में थे तो बसपा का विरोध करते थे और आज नहीं है तो उन्हें बसपा की नीतियां रास आ रही हैं। इस पर आजम खां ने कहा कि अमर सिंह सियासी नमक हराम है, उनका सियासी किस्सा खत्म हो चुका है, आप लोग उनकी क्या बात करते हैं? अमर सिंह में अब कुछ बचा नहीं है। मालूम हो कि संसद में एफडीआई की बहस के दौरान अमर सिंह बसपा की वकालत करते नजर आये थे।

आपको बता दें कि साल 2009 के आम चुनाव में रामपुर की सीट पर प्रत्याशी को लेकर आजम खां और अमर सिंह के बीच झगड़ा हुआ था। आजम खां इस सीट से अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाना चाहते थे लेकिन अमर सिंह ने यहां से जयारदा को टिकट दिलवा दिया। जिससे नाराज होकर आजम खां ने सपा की पार्टी छोड़ दी थी।

खैर आजम खां की इस टिप्पणी पर अमर सिंह क्या जवाब देते हैं इसी बात पर सब की निगाहें लगी हुई हैं क्योंकि सियासी पारी में तो नहीं लेकिन बातों का जवाब देने में अमर सिंह का कोई सानी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+