सपा-बसपा तो हमेशा से किसान विरोधी रही है: भाजपा

BJP
लखनऊ। किसानों को लगातार छलने में माहिर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने एक बार फिर गन्ना मूल्य को लेकर किसानों को भारी धोखा दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि सपा अपने को किसानों की हितैषी होने का ढ़ोंग करती है। सपा अपने घोषणा पत्र के हिसाब से भी गन्ना मूल्य नही दे रही है। आज अब जब देने की बारी आयी तो 270/-, 280/- व 290/- में काम चला रहे है।

बाजपेयी ने कहा कि सपा-बसपा हमेशा से किसान विरोधी रही है। एफडीआई के लिए आज जब संसद में वोटिंग करने की बारी आयी तो ये दोनों दल पीठ दिखाकर भाग खड़े हुए। भाजपा अपनी 400/- रूपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य करवाने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष करेगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर कल 8 दिसम्बर को धरने का आयोजन करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी बिजनौर जनपद में होने वाले धरने में सम्मिलित होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार प्रदेश की जनता को लगातार छलने का काम कर रही है। पहले तो बेरोजगारी भत्ते को लेकर तरह-तरह का नाटक किया गया। मुस्लिम कन्याओं को 30 हजार रूपयें नगद, वहीं शेष कन्याओं को कुछ भी नहीं। पूरे प्रदेश में गंगवार चल रही है। अपराधियों के हौसलें बुलंद है। बहू-बेटियों की इज्जत खतरे में है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छलने का काम कोई सपा से सीखे। प्रदेश के सारे किसान कर्ज माफी के कारण पूरी ताकत लगाकर सरकार बनाये लेकिन जब माफ करने की बात आयी तो केवल सरकारी बैंको के मुट्ठी भर धन माफ कर दिए गये, जो सरासर गलत है। कायदे की बात तो यह है कि राष्ट्रीयकृत और अन्य बैंको से लिए गये किसानों के कर्ज भी माफ किये जाये।
उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी ने दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+