आज शीला दीक्षित के घर का घेराव करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले आप पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर का घेराव करेंगे। वजह है कि ओखला के शाहीन बाग में 500 घरों का गिराया जाना जिससे गरीब लोग बेसहारा और बेआसरा हो गये हैं। जिसके विरोध में आज केजरीवाल एंड टीम शीला दीक्षित के घर का घेराव करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार तानाशाह बनकर काम कर रही है। उसने लोगों के पास जमीन के पेपर और आईडीप्रूफ होने के बावजूद घरों पर बुलडोजर चलवाया है।
लेकिन खबर है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास पर ना आने को कहा है लेकिन केजरीवाल ने फिर भी कहा है कि वो जरूर आयेंगे औऱ सीएम आवास को जरूर घेरेंगे। जिसको जो करना है वो कर ले।
इससे पहले भी केजरीवाल ने दिल्ली प्रशासन के खिलाफ आवाज उठायी थी।केजरीवाल ने एक गरीब व्यक्ति के कटी बिजली के तार को जोड़ कर हंगामा किया था। इस बार भी वो मंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करने के मूड में हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार और तानाशाह के संगीन आरोप लगाये हैं। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार की मनमानी को वो और आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी इसलिए वो उसके खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।













Click it and Unblock the Notifications