पी ए संगमा की याचिका सुनवाई के योग्य नहीं है: सुप्रीम कोर्ट

अलग राय रखने वाले न्यायाधीशों ने कहा कि हम इस बारे में अगले सप्ताह बतायेंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति पद पर प्रणव मुखर्जी के निर्वाचन को सही ठहराया है। इसके अलावा संगमा ने प्रणव मुखर्जी पर जाली हस्ताक्षर करने के भी आरोप लगाये थे और इस मामले को लेकर निर्वाचन आयोग भी गये थे लेकिन आयोग ने कहा था कि अगर संगमा को शिकायत है तो वह राष्ट्रपति चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करें।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस याचिका के खारिज होने के साथ ही पूर्व लोकसभा अध्यक्ष की राष्ट्रपति नामांकन के लिए दी गई चुनौती भी समाप्त हो गयी। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति पद पर प्रणव मुखर्जी के निर्वाचन को बिल्कुल सही ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications