Bengaluru Weather: बेंगलुरु में तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, कर्नाटक के कई जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Bengaluru Weather: बेंगलुरू और कर्नाटक को लोगों को अब मानसून के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कम बारिश से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग से राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बेंगलुरू समेत कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 जून से राज्य के विभिन्न इलाकों में मानसूनी गतिविधियां रफ्तार पकड़ेंगी।

राज्य में 10 जून के आसपास मानसून ने दस्तक दी थी, लेकिन कोस्‍टल एरिया को छोड़कर कहीं भी अधिक बारिश नहीं हुई। हालांकि, मौसम विभाग के ताजा सात दिनों के पूर्वानुमान से साफ है कि जल्द ही राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं चलने वाली हैं। इसके साथ ही कुछ नार्थ के जिलों में उमस और गर्मी का दोहरा प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

Bengaluru Weather

Bengaluru Weather: बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम?

बेंगलुरु में शनिवार को दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान लगभग 29-31°C और न्यूनतम 20-22°C के आसपास रहने का अनुमान है। शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

बेंगलुरू समेत किन जिलों में होगी भारी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरु और मैसूरु समेत साउथ कर्नाटक के इलाकों में भी 20 से 21 जून के दौरान मौसम आक्रामक रह सकता है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। बेंगलुरु, चिक्कबल्लापुर, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हासन, कोडगु, मांड्या, मैसूरु, रामनगर, शिवमोग्गा, तुमकुरु और विजयनगर में अगले दो दिनों तक मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है।

Karnataka Weather: कर्नाटक के इन जिलों में होगी भीषण बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, तटीय कर्नाटक के जिलों में 21 जून से बारिश का नया और बेहद सक्रिय दौर शुरू होने जा रहा है। दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जैसे तटीय जिलों के लिए आने वाले दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इन इलाकों में 21 जून से लेकर 25 जून तक लगातार तेज गति से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के तटीय जिलों के लिए 21 से 25 जून तक येलो अलर्ट घोषित किया है। इसके अलावा, आंतरिक कर्नाटक के जिलों में भी 22 और 23 जून को भारी बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिमी) की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे आंधी-तूफान के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे जाने से बचें।

बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गदग, हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, विजयपुरा और यादगीर जैसे उत्तर आंतरिक जिलों में मध्यम बारिश के साथ तेज धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच बारिश की यह बूंदें उमस को और बढ़ा सकती हैं, जिसके कारण दोपहर के समय काफी असहज मौसम रहेगा।

प्रमुख जिलों में 20 जून का मौसम पूर्वानुमान

जिला क्षेत्रीय श्रेणी मौसम का पूर्वानुमान
दक्षिण कन्नड़ तटीय कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश
उडुपी तटीय कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश
बेलगावी उत्तर आंतरिक कर्नाटक भारी बारिश की संभावना
बेंगलुरु शहर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश
चिक्कमगलुरु दक्षिण आंतरिक कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश
मैसूरु दक्षिण आंतरिक कर्नाटक हल्की से मध्यम बारिश
धारवाड़ उत्तर आंतरिक कर्नाटक भारी बारिश की संभावना

Aaj Ka Mausam: अगले 10 घंटे में बदलेगा मौसम!15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, वीकेंड प्लान हो सकता है बर्बाद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+