संसद में लालू ने दी धमकी, कहा 'तुमसे बेसी फूहड़ हम हैं'

दरअसल जैसे ही लालू यादव का नाम लिया गया सदन में जोर-जोर से हल्ला होने लगा। विपक्ष के कुछ सांसद लालू पर टीका-टिप्पणी करने लगे। पीठासीन अधिकारी तो उन्हें चुप करा ही रहे थे, खुद लालू ने भी उन्हें डपटना शुरू कर दिया। इसपर बीजेपी सदस्य भड़क गए। उनके भड़कने पर लालू ने भी आपा खो दिया और उन्होंने हंगामा कर रहे सांसदों की ओर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विपक्ष ने लालू को इस हरकत के लिये माफी मांगने को कहा लेकिन लालू कहां झुकने वाले। लालू ने कहा कि ''लालू यादव माफी मांगेगा, दंगाइयों से-बलवाइयों से लालू माफी मांगेगा, कभी नहीं''। लालू का इतना कहना ही था कि सदन चलना मुश्किल हो गया, आखिरकार सदन की कार्रवाई साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी। साढ़े तीन बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो लालू ने कहा कि लालू यादव ने कहा कि मुझे पता नहीं था कि ये असंसदीय शब्द है। अब पता चला है तो मै इसे वापस लेता हूं।












Click it and Unblock the Notifications