सरकार को नहीं पता कि अंबेडकर की मौत नैचुरल थी या फिर हत्‍या

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। आप यह सुनकर चौक जायेंगे कि जिस महापुरुष ने देश का संविधान बनाया उससे जुड़ी कोई भी जानकारी भारत सरकार के पास नहीं है। सुनने में यह भले ही अजीब लगे मगर यह सच है कि भारत सरकार के पास इस बात की जानकारी नहीं हैं कि संविधान निर्माता डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर की मौत कैसे हुई थी।

पढ़ें- बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का जीवन परिचय

BR Ambedkar

आरटीआई के जरिये मांगे गई जानकारी में केंद्र सरकार ने यही जवाब दिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आरटीआई एक्‍ट के तहत दायर किये आवेदन के जवाब में केंद्र सरकार के दो मंत्रालयों और अंबेडकर की मौत से जुड़ी कोई भी जानकारी होने से इंकार किया है। एक मंत्रालय के जन सूचना अधिकारी ने यह भी कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि मांगी गई सूचना किस विभाग से संबद्ध है।

पढ़ें- बाबा साहब के जीवन से जुड़ी 15 महत्वपूर्ण बातें

मालूम हो कि आरटीआई कार्यकर्ता आरएच बंसल ने राष्‍ट्रपति सचिवालय में आवेदन दायर कर पूछा था कि डॉक्‍टर भीमराव अंबेडकर की मौत कहां और कैसे हुई थी? बंसल ने यह भी पूछा था कि अंबेडकर की मौत के बाद उनके शव का पोस्‍टमार्टम किया गया था या नहीं?

बंसल ने यह भी कहा था कि अगर पोस्‍टमार्टम किया गया था तो उस स्थित में उन्‍हें एक प्रति मुहैय्या करायी जाये। बंसल ने यह भी पूछा था कि अंबेडकर की मौत नैचुरल थी या फिर उनकी हत्‍या की गई थी? उनकी मौत किस तारीख को हुई थी, क्या किसी आयोग या समिति ने उनकी मौत की जांच की थी?

पढ़ें- भीमराव अम्बेडकर और आरएसएस में समानताएं

राष्‍ट्रपति सचिवालय ने यह आवेदन गृह मंत्रालय के पास भेज दिया जिस पर गृह मंत्रालय द्वारा जवाब दिया गया कि डॉ. अंबेडकर की मृत्यु और संबंधित पहलुओं के बारे में मांगी गई जानकारी मंत्रालय के किसी भी विभाग, प्रभाग और इकाई में उपलब्ध नहीं है। खास बात यह है कि अंबेडकर की मौत रिकॉर्ड में ही नहीं थी या फिर उनसे जुड़ी कोई भी जानकारी। इस संबंध में आपके क्‍या विचार हैं नीचे दिये कमेंट बॉक्‍स में दर्ज करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+