अफगानिस्तान में श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती हमले, 50 मरे

स्थानीय प्रशासन के अनुसार अफगानिस्तान एवं अमेरिकी फौजों के नियंत्रण वाले जलालाबाद हवाई अड्डे के इंट्री गेट पर आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से लदी कार को उड़ाने के बाद फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में नौ आतंकवादी, तीन अफगान सुरक्षा बल के सदस्य और दो अन्य नागरिक मारे गये हैं।
इस हमले के अलावा तीन अन्य आत्मघाती हमले तालिबानियों ने किये जिसमें तीन नागरिक और 11 अफगानी सैनिक मारे गये। तालिबानियों ने बघलान पुलिस चौकी पर भी आत्मघाती हमले किये। जिसमें दो आतंकी और दो पुलिसकर्मी मारे गये। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्री के अनुसार पुलिस और अफगान फौजों ने अब तक 27 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications