बच्चे को डांटने पर नॉर्वे में भारतीय दंपत्ति गिरफ्तार

बचाव पक्ष की अपील पर इस मामले की सुनवाई चल रही है, इस मामले पर फैसला ओस्लो की जिला अदालत में 3 दिसंबर को सुनाया जाएगा। ओस्लो की पुलिस ने बताया कि इस दंपति ने अपने बच्चे के साथ हिंसा करना, धमकाना और खराब बर्ताव करने के कारण धारा 219 के तहत उनको गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर अभियोजन पक्ष ने बच्चे की मां के लिए 15 माह और पिता के लिए 18 माह की सजा की मांग की है।
भारतीय दंपति आंध्रप्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर वल्लभोनेणि एक सॉफ्वेयर पेशेवर हैं, और उनकी पत्नी अनुपमा भारतीय दूतावास में एक अधिकारी हैं। माता पिता दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हैदराबाद में चंद्रशेखर के भतीजे वी सैलेंदर ने दावा किया कि पुलिस ने चंद्रशेखर को उनके सात साल के बच्चे की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। बच्चे ने स्कूल अध्यापकों से शिकायत की थी कि उसके माता पिता उन्हें उनकी हरकतो की वजह से भारत वापस भेजने की धमकी दे रहे हैं।
बच्चे ने अपने स्कूल बस में पैंट में ही पेशाब कर दिया था, जिसकी जानकारी उसके पैरेंट को हो गई थी। इसपर उसके पिता ने उसको धमकाया था कि अगर दुबारा ऐसा किया तो वापस भारत भेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications