विश्व एड्स दिवस- एचआईवी के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में
नई दिल्ली (ब्यूरो)। एचआईवी एड्स जैसी गंभीर व लाइलाज बीमारी से लड़ने के लिये पूरे विश्व में तमाम अभियान चलाये जा रहे हैं, लेकिन सफलता नाम मात्र है। भारत की बात करें तो यहां एड्स के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा एचआईवी एड्स के केस (13107) महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है।
अगर पिछले वर्षों से तुलना करें तो संख्या लगातार बढ़ रही है। 209-10 में 246,627 केस पूरे देश में आये, जबकि 2010-11 में यह संख्या बढ़कर 320,114 रही। इस साल अप्रैल से लेकर दिसंबर तक 275,377 केस आ चुके हैं।
देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला महाराष्ट्र खुद अंदर से खोखला होता जा रहा है। सच पूछिए तो महाराष्ट्र को एचआईवी ने बुरी तरह घेर रखा है। परिवार कल्याण मंत्रालय की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में 2012 में अब तक सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। यहां पर इस साल अब तक 13107 मरीज पॉजिटिव पाये जा चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे स्थान पर आता है- आंध्र प्रदेश। यहां 9363 मामले आये, जबकि 7400 मामलों के साथ कर्नाटक तीसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में 3532 मरीज और पांचवें स्थान पर उत्तर प्रदेश है। यूपी में 3238 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद नंबर आता है गुजरात (2218), बिहार (1886) और दिल्ली (1656) का।
इसी क्रम में आगे बढ़ें तो राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, उड़ीसा और केरल का नंबर आता है। बाकी के राज्यों में एड्स के मरीजों की संख्या 500 से कम है। यदि आपको राज्य की संख्या चाहिये तो ऊपर तस्वीर में देख सकते हैं।

भारत में एचआईवी एड्स के मामले
विश्व एड्स दिवस पर यह आंकड़े जरूर देखिये। इस साल अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एचआईवी के मामले आये हैं, जबकि दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है।

बच्चों ने किया लोगों को जागरूक
विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद में बच्चों ने कार्यकम का आयोजन किया, जिसमें लोगों को एचआईवी के प्रति जागरूक किया।

कराड के बच्चे
कराड में स्कूली बच्चों ने क्रमबद्ध होकर एड्स रिबन बनाया। यह मनमोहक दृश्य देखने वाला था, जब बच्चों ने एक जुट होकर इस बीमारी के खिलाफ आवाज़ उठाई।

कराड में स्कूली बच्चे
बीकानेर में बच्चों ने लोगों को पोस्टर बैनरों के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूक किया।

याद रखने वाली बातें
इस पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया है, जिसमें वो बातें लिखी गई हैं, जिन्हें याद रखके आप भी एड्स से बच सकते हैं।

बिंदास बोल कंडोम
आपने वो विज्ञापन देखा ही होगा, जिसमें सब कहते हैं बिंदास बोल कंडोम। जी हां यदि आप किसी के साथ यौन संबंध स्थापित करने जा रहे हैं तो कंडोम रखना कतई मत भूलें।












Click it and Unblock the Notifications