जांच के लिए आठ साल बाद कब्र से निकाला गया शव

फिलीस्तीन को भी शक है कि उसके नेता को इजराइल ने जहर देकर मार दिया था। फिलीस्तीन गार्ड के सदस्यों ने कब्र से उनके शव का ताबूत निकाला, इस मौके पर स्विट्जरलैंड, फ्रांस और रूस के जांचकर्ताओं एवं विशेषज्ञों के अलावा मौत की जांच कर रही फिलीस्तीनी समिति के प्रमुख तौफीक तिरावी भी उपस्थित थे।
अराफात के शव को फिलीस्तीनी प्रेसीडेंसी के रामल्लाह मुख्यालय स्थित मस्जिद में ले जाया गया जहां इसकी जांच की जाएगी इसके बाद शव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफना दिया जायेगा।
यासर अराफात की मौत 11 नवंबर 2004 को फ्रांस के एक अस्पताल में हुई थी जिसकी अब जांच हो रही है कि कहीं उनकी मृत्यु जहर दिये जाने से तो नहीं हुई थी। इसके पहले उनकी निजी वस्तुओं जैसे अंत: वस्त्रों और टूथब्रश की जांच की गई थी जिसमें कुछ रेडियोएक्टिव तत्व पाये गये थे।












Click it and Unblock the Notifications