'औरतों के साथ अन्याय है गुप्तांगों का खतना'

साल 2010 में जो आंकड़ा हमारे पास था उसके मुताबिक 7 करोड़ लड़कियां इस प्रथा की शिकार बनीं थी और साल 2012 में यह आंकड़ा चौतरफा बढ़ गया है जो कि अच्छी बात नहीं हैं। हम विश्व के देशों से अपील करते हैं कि वो महिलाओं के साथ हो रहे इस घनघोर अपराध के खिलाफ हमारा साथ दें।
मालूम हो कि मुस्लिम देशों में महिलाओं के खतने की प्रक्रिया है। इसे धार्मिक प्रक्रिया कहा जाता है। इसके तहत लड़कियों के सेक्स ऑर्गन यानी जननांगों के क्लिटोरिस को काट दिया जाता है ताकि जवान होने पर महिलाओं के अंदर सेक्स करने की इच्छा प्रबल ना हो पाये। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से महिला या लड़की पाक-साफ रहती है वो जल्दी वयस्क नहीं होती है। मालूम हो कि मुस्लिम समुदायों में पूरूषों के भी खतने की प्रक्रिया है।
WHO की इस रिपोर्ट से जहां महिलाएं हतप्रभ हैं वहीं दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय WHO का विरोध कर रहा है उनका कहना है कि धर्म से जुड़ी किसी भी बात में कोई बुराई नहीं है और किसी को भी हम अपनी परंपराओं के खिलाफ जाने नहीं देंगे।












Click it and Unblock the Notifications