लेस्बियन गर्ल्‍स बोलीं- प्‍यार किया तो डरना क्‍या...

नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। देश के कई राज्‍यों से समलैंगिक यानी लेस्बियन लड़कियां और गे लड़के दिल्‍ली पहुंचे और सड़क पर रंग-बिरंगे कपड़े पहन कर निकल पड़े। मौका था दिल्‍ली क्‍वीर प्राइड मार्च का। इस जुलूस में इंद्रधनुशी रंगों में ढेर सारे समलैंगिक नजर आये, जो अपने अधिकारों के लिये जंग लड़ रहे हैं। इनमें लड़कियां कह रही थीं- प्‍यार किया तो डरना क्‍या, तो लड़के कह रहे थे हिन्‍दू मुस्लिम सिख ईसाई, हेट्रो-होमो भाई-भाई।

दिल्‍ली की सड़कों पर 200 से ज्‍यादा समलैंगिकों में ज्‍यादातर युवा थे जो कहते हैं कि जब से न्‍यायपालिका ने यह कहा है कि सहमति से समलैंगिक सेक्‍स अपराध नहीं है, तब से उनका आत्‍मविश्‍वास बढ़ गया है। यह कोई प्रदर्शन नहीं बल्कि एक कार्निवाल जैसा प्रतीत हो रहा था। उनका कहना था कि देश को समलैंगिकों को समझने की जरूरत है।

देश की अन्‍य बड़ी खबरें तस्‍वीरों में-

क्‍वीर प्राइड मार्च

क्‍वीर प्राइड मार्च

समलैंगिकों के इस मार्च में कई अन्‍य देशों से भी लोग आये और रंगबिरंगे कपड़ों में सड़कों पर उतरे। इस दौरान कई लोगों ने अपनी बॉडी पेंट करवा रखी थी और तरह-तरह के मुखौटे लगा रखे थे।

सामाजिक न्‍याय की मांग

सामाजिक न्‍याय की मांग

ये सभी समलैंगिक समाज में बराबरी का अधिकार मांग रहे हैं। इनका कहना है कि अन्‍य लोगों की तरह इन्‍हें भी सामाजिक, चिकित्‍सा और कानूनी अधिकार बराबर से मिलें।

सेंसस में रिकॉर्ड हों

सेंसस में रिकॉर्ड हों

समलैंगिकों की मांग है कि उन्‍हें सेंसस यानी जनसंख्‍या में रिकॉर्ड करते वक्‍त उनका लिंग लिखा जाना चाहिये।

नीदरलैंड से आयी महिला

नीदरलैंड से आयी महिला

नीदरलैंड से दिल्‍ली आयी एक महिला ने कहा कि उनके देश में भी इतने सशक्‍त समलैंगिक नहीं हैं।

26/11 की चौथी वर्षगांठ

26/11 की चौथी वर्षगांठ

26/11 की चौथी वर्षगांठ पर देश भर ने हमले में मारे गये 166 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन जवानों को सलाम किया, जिन्‍होंने देश के लिये अपनी जान कुरबान कर दी।

गुरु नानक देव जी का 544वें जन्‍म दिवस

गुरु नानक देव जी का 544वें जन्‍म दिवस

गुरु नानक देव जी के 544वें जन्‍म दिवस पर देश भर के गुरुद्वारों में विभिन्‍न धार्मिक एवं सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह तस्‍वीर है गुवाहाटी की जहां सिखों ने एक जुलूस निकाला।

पुष्‍कर मेला में ऊंठ

पुष्‍कर मेला में ऊंठ

यह तस्‍वीर वाकई में दिल को छू लेने वाली है। यहां आप कैमरामैन की नजर को देखिये और तस्‍वीर की गहराई में झांकिये। आपको पता चल जायेगा कि पुष्‍कर मेले में देश की संस्‍कृति को क्‍या खूब तरीके से प्रोमोट किया जा रहा है।

पुष्‍कर मेला में ऊंठ

पुष्‍कर मेला में ऊंठ

यह तस्‍वीर वाकई में दिल को छू लेने वाली है। यहां आप कैमरामैन की नजर को देखिये और तस्‍वीर की गहराई में झांकिये। आपको पता चल जायेगा कि पुष्‍कर मेले में देश की संस्‍कृति को क्‍या खूब तरीके से प्रोमोट किया जा रहा है।

इतनी बड़ी मूंछें

इतनी बड़ी मूंछें

यह तस्‍वीर पुष्‍कर मेले की है, जहां एक राजस्‍थानी व्‍यक्ति अपनी लंबी मूंछों को दिखाकर विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।

डेंगू का हाल

डेंगू का हाल

डेंगू के लिये दिल्‍ली बदनाम है, लेकिन क्‍या आपको पता है इस साल सबसे ज्‍यादा मौतें तमिलनाडु में हुई हैं। वहीं महाराष्‍ट्र दूसरे नंबर पर और कर्नाटक तीसरे पर रहा। दिल्‍ली नवें स्‍थान पर है।

आज भी होती है मुर्गों की लड़ाई

आज भी होती है मुर्गों की लड़ाई

यह तस्‍वीर है अफगानिसतान के जलालाबाद की जहां मुर्गों की जंग का लोग मजा लूट रहे हैं। काबुल के पूर्वी छोर पर स्थित इस जगह का यह सबसे प्रसिद्ध खेल है, जो अधिकतर जाड़ों में ही होता है।

हवाई जहाज नहीं खिलौने हैं ये

हवाई जहाज नहीं खिलौने हैं ये

जलंधर में एक एयर पलेन टवॉयज़ की प्रदर्शनी लगायी गई, जहां एक से बढ़कर एक खिलौने देखने को मिले। यह प्रदर्शनी जलंधर के शहीद बाबा निहाल सिंह गुरुद्वारामें आयोजित की गई।

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के करता धरता अरविंद केजरीवाल ने देश को नई दिशा दिखाने के लिये एक बड़ा कदम बढ़ा दिया है। पहले इनके साथ चलने वाले कहते थे, मैं अन्‍ना हूं, फिर कहा मैं केजरीवाल हूं, आज कहते हैं मैं आम आदमी हूं।

दिल्‍ली के उपभोक्‍ता सबसे सजग

दिल्‍ली के उपभोक्‍ता सबसे सजग

दिल्‍ली के उपभोक्‍ता सबसे ज्‍यादा सजग हैं। यह बात सामने आती है कंज्‍यूमर फोरम की हेल्‍पलाइन के आंकड़ों से। हेल्‍पलाइन के जरिये दिल्‍ली से सबसे ज्‍यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं।

सबरीमाला में श्रद्धालु

सबरीमाला में श्रद्धालु

यह तस्‍वीर रविवार रात को सबरीमाला में सन्‍नीधनम में ली गई है। देखिये किस तरह जमीन पर सोकर श्रद्धालुओं ने अपनी राज गुजारी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+