प्रेमिका की किडनी बेच पैसा लेकर फरार हुआ प्रेमी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मंजू का परिवार वर्ष 2009 में बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा था। मंजू के प्रेमी बीनू प्रसाद ने उसे एक रास्ता सुझाया और कहा कि वो अपनी किडनी बेच दे तो फिर उसे ढ़ेर सारे पैसे मिलेंगे। मंजू तैयार नहीं हुई तो उसने उसके बेटे को जाने से मारने की धमकी दी। अपने बेटे को बचाने के लिये मंजू ने ऐसा करने का फैसला लिया। मगर किडनी बेचने के बाद जो पैसा मिला उसे उसका प्रेमी बीनू लेकर फरार हो गया।
मालूम हो कि एक चाय कंपनी में सेल्स एग्जेक्युटिव के तौर पर काम करने वाले बीनू प्रसाद से मंजू की मुलाकात साल 2005 में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती ने प्यार का रंग ले लिया। दोनो ने घर से भागने का फैसला लिया और एकसाथ रहने लगे। कुछ साल बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। शादी के चार साल बाद दोनों आर्थिक तंगी से घिर गये और एक दिन दिन बीनू ने मंजू से कहा कि उसके क्लोज फ्रेंड को किडनी की सख्त जरूरत है। उसने कहा कि तुम अपनी एक किडनी दे दो और बदले में हमें 10 लाख रुपये मिलेंगे। इस तरह से हमारी सारी मुश्किलें हल हो जाएंगी।
मंजू ने बताया कि उसने बीनू की इस बात का विरोध किया और उसे धमकी दी कि अगर वो ऐसा नहीं करेगी तो उसके बेटे को जान से मार देगा। मंजू ने कहा कि इसके बाद साल 2009 में तिरुवनंतपुरम के हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई और किडनी डोनेट कर दी। मंजू ने कहा, 'मैं तीन दिन तक ICU में रही। जब मैंने बीनू के बारे में पूछताछ की, तब जाकर पता चला कि मामला क्या है। उसने पूरी रकम ली और गायब हो गया। यही नहीं, मुझे रिकवर करने में काफी दर्द का सामना करना पड़ा। मैं इस सदमे से कभी नहीं उबर पाऊंगी।' पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया इससे पहले भी बीनू की शादी हो चुकी थी और उसने पहली पत्नी की भी किडनी बेच चुका था।












Click it and Unblock the Notifications