हिना-बिलावल के इश्क की दास्तां लिखने वाले को मिली सजा
बैंगलोर। पिछले दिनों सुर्खियां बनीं हिना-बिलावल की प्रेम कहानी को दुनिया के सामने लाने वाले संपादक को कड़ी सजा मिली है। जी हां हम बात कर रहे हैं बांग्लादेश ऑनलाइन मैगजीन के विवादास्पद संपादक की जिन्हें धन की चोरी के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
इस बात की जानकारी ढाका पुलिस ने मीडिया को दी। पुलिस ने कहा कि दो दिन पहले सलाहुद्दीन शोएब चौधरी को गिरफ्तार किया और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में अदालत के निर्देश पर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके ऊपर 67 लाख टका के गबन का आरोप है।
गौरतलब है कि यह वो ही संपादक है जिन्होंने टैबलायड ने छापा था कि बिलावल और हिना दोनों ही एक-दूसरे की मोहब्बत में गिरफ्तार है। जिसके चलते जरदारी काफी टेंशन में हैं। वो नहीं चाहते बिलावल और हिना दोनों एक हों लेकिन प्यार में पगलाये बिलावल हिना के लिए सबकुछ छोड़ने को तैयार हैं।बेपनाह हुस्न की मालकिन हिना रब्बानी के बारे में भी कहा जा रहा था कि वो बिलावल के इश्क में बुरी तरह से गिरफ्तार हो चुकी है और वो बिलावल के लिए अपनी गृहस्थी को भी दांव पर लगा दिया है, वो अपने पति फिरोज गुलजार को तलाक देने की तैयारी में हैं।
फिरोज से उनको दो बेटियां अनन्या और दीना है। हिन, बिलावल से 11 साल उम्र में बड़ी है। इस बात को इंटरनेशनल मीडिया ने भी खूब चटकारे लेकर प्रसारित किया था।













Click it and Unblock the Notifications