मैंने कड़ी मेहनत की क्योंकि मैं अमेरिका से बेहद प्यार करता हूं: बराक ओबामा
वाशिंगटन।
दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर बराक ओबामा ने जीत के बाद अमेरिकी जनता का आभार जताया और कहा कि हम अमेरिका को और आगे ले जायेंगे। उन्होने कड़ी टक्कर देने के लिए अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी मिट रोमनी का भी शुक्रिया अदा किया। बराक ने कहा कि हम दोनों ही अपने देश से बेहद प्यार करते हैं इसलिए चुनाव जीतने के लिए हमने कड़ी मेहनत की। अब मैं रोमनी के साथ बैठूंगा और आगे की रणनीतियों पर चर्चा करूंगा। उन्होने कहा कि अभी अमेरिका का बेहतरीन समय आना बाकी है। जीत के बाद देश की जनता को सम्बोधित करने आये ओबामा ने अपनी जीत का श्रेय पत्नी मिशेल को दिया। id="toptextpromo">ओबामा
ने अमेरिकी जनता से कहा कि आपने आज की रात हमारे लिए यादगार बना दी है। हमारा संघर्ष कड़ा था लेकिन आप सबके सहयोग से हम जीतने में कामयाब रहे। अपने विजयी भाषण से पहले ओबामा ने अपने समर्थकों को मेल कर धन्यवाद दिया और कहा कि अभी मैं थोड़ी ही देर में शिकागो की जनता को सम्बोधित करने वाला हूं। लेकिन मैं आपको यह बता देना चाहता हूं कि यह जीत भाग्य का परिणाम नहीं है और न ही यह एक संयोग है बल्कि इसे आपने संभव बनाया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
चुनाव हारने वाले मिट रोमनी ने कहा कि मैंने अभी फोन कर ओबामा को बधाई दी है। मैं उन्हें उनके अगले कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। रोमनी ने कहा कि हम अमेरिका की भलाई के लिए आने वाले समय में एक साथ मिलकर काम करेंगे। रोमनी ने कहा कि यह बेहद मुश्किल वक्त है, मैं उनकी सफलता के लिए दुआ करता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह अमेरिका का बेहतर ढंग से मार्गदर्शन करेंगे। विजयी भाषण देने आये ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल, बेटियों साशा और मालिया थी। ओबामा ने जीत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट के मुकाबले 290 वोट हासिल किये।











Click it and Unblock the Notifications