गृहमंत्री का खुलासा, आतंकवादी लगाते है स्‍टॉक मार्केट में पैसा!

Terrorists investing in stock markets: Shinde
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारत के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। रोम में इंटरपोल की बैठक में सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि इंटेलीजेंस की पुख्‍ता रिपोर्ट दी है कि स्‍टॉक मार्केट में खूंखार आतंकी पैस लगा रहे हैं। गृह मंत्री शिंदे के मुताबिक आतंकी संगठनों ने फर्जी कंपनियां खोल रखी हैं और उनके जरिये ही शेयर मार्केट में निवेश करते हैं। इंटरपोल की बैठक के दौरान शिंदे ने कहा कि इस तरह की पूंजी के स्रोत, फर्जी मुद्रा और इनका काम करने के तरीके का पता लगाना बेहद अहम लक्ष्य है। शिंदे ने कहा कि इसमें इंटरपोल निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

1993 में मुंबई में हुए धमाकों के मास्‍टरमाइंड दाऊद इब्राहिम के संबंध में बोलते हुए शिंदे ने कहा कि वो पाकिस्‍तान की शरण में है। उन्‍होंने कहा कि इस संबंध में ठोस सबूत मुहैया कराने के बावजूद इस्लामाबाद ने इन भगोड़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मालूम हो कि 1993 में मुंबई के कई प्रमुख स्थानों पर हुए विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे और 713 लोग घायल हो गए थे। शिंदे ने कहा कि आंतकी शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं और फिर उन पैसा का उपयोग हथियार खरिदने और लड़ाकों के खर्च वहन करने पर किया जाता है।

इंटरपोल महासभा की बैठक में शिंदे ने कहा कि भारत कई मोर्चों पर आतंकवाद, खासकर सीमापार आतंकवाद की बड़ी चुनौतियों का लगातार सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में आतंकवाद एक प्रभावी रणनीतिक हथियार के तौर पर सामने आया है। शिंदे ने कहा कि 1993 और 2008 के मुंबई हमलों को ध्‍यान में रखते हुए खुफिया और जांच एजेंसियों के बीच सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+