बरेली के झूमके की तरह मशहूर होंगी काजू बाइट्स

कोई भी त्यौहार मिठाई के बगैर पूरा नहीं होता मगर दीपावली की बात ही अलग है। दीपावली आने से पहले ही शहर में मिठाई की तमाम छोटी बड़ी दुकानें सज चुकी हैं इस बार बाजार में तीन सौ से लेकर दो हजार रूपये प्रति किलो तक की मिठाई उपलब्ध हैं। इस बार बरेली की मिठाई कई अन्य जिलों में छा जाने को बेताब है। व्यापारी भी इस बात का दावा कर रहे हैं कि उनकी मिठाइयां अलग होगीं जो बाहर में धूम मचा देंगी। अपने झुमके और सूरमे के लिए मशहूर जरीनगर बरेली में दीपावली पर इस बार काजू अंजीर के रोल्स, मेवा बाइटस और चने बादाम के लडडू के विशेष रूप से तैयार गिफ्ट पैक ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं।
देश में मधुमेह के बढ़ते रोगियों और स्वास्थ्य के प्रति सजग लोगों के शक्कर से मोहभंग के मद्देनजर बाजार में शुगर फ्री मिठाइयों के पैक्स पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। दीपावली पर इस बार बरेली के बाजार में शुगर फ्री मिल्क बादाम, सोन पापड़ी, काजू की बर्फी और पिन्नी उपलब्ध है। मिठाइयों के शौकीनों के लिए इस दिवाली पर यहां विशेष रूप से तैयार गुलाब चिक्की और पश्चिम बंगाल की लोकप्रिय मिठाई कडा पाक की भी खासी मांग है। दिवाली के मौके पर बेकरी आइटम और मिठाई के कांबिनेशन के गिफ्ट पैक भी ग्राहकों को खासा लुभा रहे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए मिठाई विक्रेताओं ने इस बार दिवाली पर दिये और मोमबत्ती के साथ गिफ्ट पैक भी बाजार मे उतारे हैं। बाजार में त्यौहार पर ड्राईफूटस की मांग हमेशा की तरह बरकरार है। बढ़ती महंगाई का असर अन्य उपभोक्ताओं वस्तुओं की तरह मिठाइयों पर भी देख जा सकता है। इस बार एक किलो मिठाई के साधारण पैक तीन सौ से चार सौ रुपए में मिल रहे हैं जबकि काजू, अंजीर रोल्स 600 रुपए प्रति किलोग्राम, अंजीर की बर्फी 700 प्रति किलोग्राम कड़ा पाक एवं छेना गिलौरी चार सौ रुपए प्रति किलोगाम और पिस्ता बर्फी 1800 से दो हजार रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है।












Click it and Unblock the Notifications