सावधान! दिल्‍ली में बह रही है जहरीली हवा, हो सकती है तेजाबी बारिश

Foggy morning in Delhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली में चल रही सर्द हवाओं से सावधान हो जायें क्‍योंकि ये हवा आपकी जान ले सकती है। पहले से ही भयानक प्रदूषण से जूझ रही दिल्‍ली अब मौसम के बदलाव से संक्रमण की चपेट में आ गई है जिससे हजारों लोग बीमार हो गये हैं। पिछले कुछ दिनों से छाई धुंध से वातावरण में खतरा पैदा होने की संभावना बताई जा रही है। जहां लोगों को सांस लेना मुश्किल है वहीं दूसरी तरफ ऐसी आशंका व्‍यक्‍त की जा रही है कि दिल्ली में एसिड रेन भी हो सकती है। मौसम विभाग के जानकारों की मानें तो धुंध की वजह से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है और अगर धुंध का स्तर ऐसे ही बरकरार रहा तो दिल्ली में एसिड रेन भी हो सकती है।

डॉक्‍टरों की मानें तो इस धुंध के चलते व्‍यक्ति को सांस लेने, चेस्‍ट इंफेक्‍शन और आंखों की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। मालूम हो कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान के चलते हवा का दबाव बढ़ गया है। एनसीआर में प्रदूषण की अधिकता है। वायुमंडल में नमी और हवा का दबाव अधिक होने की वजह से प्रदूषण के कण बाहर नहीं निकल पा रहे। यही कारण है कि दिल्ली-एनसीआर के ऊपर धुआं और धुंध जैसी परत बन गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अभी कुछ दिन इस धुंध जैसी परत से निजात मिलने की संभावना नहीं है। बारिश होते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

इस मौसम में रखें खास ख्‍याल

  • दिल्‍ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों को इस समय अपनी आंखों के खास ख्‍याल की जरुरत है। ऐसा कर आप रख सकते हैं आखों का खास ख्‍याल
  • आंखों को बचाने के लिये बाहर निकलते चक्‍त चश्‍मा जरूर लगांए।
  • जलन होने पर फौरन आखों को तेज पानी से धोएं।
  • जिन चीजों से एलर्जी हो उनसे दूर रहें। जैसे कुछ लोगों को पुरानी किताबों की स्‍मेल, परफ्यूम और अगरबत्‍ती से भी एलर्जी हो जाती है।
  • ठंडी हवा या फिर धूल या नमी से खुद को दूर रखें।
  • पानी खूब पिएं और कोल्‍ड से बचें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+