अमर पर मुलायम अखिलेश, केजरीवाल गुस्साये
नई दिल्ली। एक बार फिर से अमर सिंह और मुलायम के बीच में सुलह के आसार दिख रहे हैं क्योंकि यूपी की सपा सरकार ने एक अहम फैसले के तहत अमर सिंह के खिलाफ मनी लाउंडरिंग केस को आर्थिक अपराध शाखा से वापस ले लिया है,इस केस को कानपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। हालांकि सपा ने अपनी सफाई में कहा है कि वो निष्पक्ष जांच के पक्ष में है और उसने अपनी जांच में पाया है कि पिछली सरकार में जांच सही नहीं हुई है इसलिए वो सारे मुकदमें वापस ले रही है।
लेकिन अखिलेश सरकार की इस सफाई को गले के नीचे उतारना आसान नहीं है खबर है कि अमर सिंह ने शाही इमाम बुखारी के जरिये मुलायम सिंह को संदेशा कहलवाया था कि वो उनके सारे केस को वापस लें जिसके बाद अखिलेश सरकार ने यह कदम उठाया है। खैर सपा और अमर सिंह के बीच क्या पक रहा है यह तो आने वाले समय में पता चल जायेगा लेकिन अखिलेश यादव के इस कदम को इंडिया अंगेस्ट कप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने बेहद शर्मनाक करार दिया है।केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है कि अखिलेश सरकार का यह कदम शर्मनाक है। केजरीवाल के यह तेवर सपा सरकार के लिए मुश्किल खड़े कर सकते हैं। वैसे भी केजरीवाल पहले ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह पर सवाल खड़े कर चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो इस बार क्या करने वाले हैं?













Click it and Unblock the Notifications