फिर एक होंगे अमर सिंह और मुलायम!

लखनऊ। यूपी की राजनीति में आने वाले दिन बड़ा इतिहास रच सकते हैं। ऐसी सुगुबुगाहट मिली है कि सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव फिर से एक हो सकते हैं। क्योंकि इस बार पहल सपा की ओर से होती दिख रही है। यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि यूपी की अखिलेश सरकार ने एक अहम फैसले के तहत अमर सिंह के खिलाफ मनी लाउंडरिंग केस को आर्थिक अपराध शाखा से वापस ले लिया है,इस केस को कानपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

जिसकी वजह से राजनीतिक गलियारे में चर्चा गर्म हो गयी है कि अमर सिंह और मुलायम शायद अब एक बार फिर से एक हो सकते हैं हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। कभी दो जिस्म और एक जान कहलाने वाले अमर सिंह और मुलायम की जोड़ी ने काफी धमाल मचाया था लेकिन पार्टी की अंदरमनमुटाव और मुलायम सिहं की बहू डिंपल यादव के रूप में सपा की अपनी ही जीती सीट को फिरोजाबाद में हार जाने से आहत मुलायम सिंह ने अमर सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था जिससे आहत अमर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बनायी औऱ हर गली-मुहल्ले पर उन्होंने मुलायम सिंह के खिलाफ आग उगली।

Mulayam-Amar patch up on the cards

यहां तक की अमर सिंह के बुरे दिनों में भी मुलायम सिंह उनका हाल-चाल पूछने नहीं पहुंचे ऐसे में लगता तो यही है कि अमर सिंह के घाव जो मुलायम सिंह से उनको मिेले हैं वो आसानी से भरने वाले नहीं है लेकिन किसी ने भी नहीं सोचा था कि अमर सिंह और मुलायम इस तरह से अलग होंगे इसलिए अगर फिर से दोनों एक होंगे तो ज्यादा अचरज नहीं होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+