बसपा के दो पूर्व मंत्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

प्राथमिकी में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल को भी शामिल किया गया है। हालांकि इन चार सरकारी अधिकारियों के नाम उजागर नहीं किये गये हैं। मायावती के कार्यकाल में राज्य मंत्री रहे अवधपाल सिंह के अलावा इन सभी पर सरकारी जमीन के कब्जे का आरोप है। अभिसूचना इकाई के सूत्रों के मुताबिक जांच जारी है जल्द ही इन लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। वहीं माया सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे रंगनाथ मिश्र के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मुकदमा दर्ज हुआ है। आय के ज्ञात सोतों से अधिक सपत्ति हासिल करने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कल रात मुकदमा दर्ज कराया।
मालूम हो कि माध्यमिक शिक्षा मंत्री रहे और भ्रष्टाचार कर स पत्ति हासिल करने के आरोपों की लोकायुक्त द्वारा जांच के बाद इल्जाम सही पाये जाने पर हटाये गये मिश्र के खिलाफ सरकार ने सतर्कता जांच के आदेश दिये थे। शिकायतकर्ता स्वामीनाथ मिश्र ने रंगनाथ मिश्र पर अवैध तरीके से एक हजार करोड़ रुपये की सपत्ति हासिल करने का इल्जाम लगाया था। इस मामले की जांच भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो की वाराणसी शाखा कर रही थी। इस दौरान तफ्तीश के सिलसिले में उसने मिश्र को कई बार बुलाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
