'बौखलाकर फर्जी केस में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा रही है सपा'

PIL seeks CBI probe into Faizabad riots
लखनऊ। सपा सरकार बौखलाकर झूठे मामलो में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा कर उत्पीड़न कर रही है। यह आरोप भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सपा सरकार पर लगाया। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आज कहां कि फैजाबाद जनपद में मूर्ति विर्सजन करे जा रहे भगतों पर जिसमे पार्टी के स्थानीय विधायक, नगर पालिका परिषद के सदस्य को फर्जी एफआईआर लिखकर पकड़ रही है और चौराहों-चौराहों पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पीट रही है। सरकार की इस हिन्दू विरोधी कार्रवाई को सहन नहीं किया जायेगा।

डा. बाजपेई ने बताया कि रूदौली थाना क्षेत्र में दुर्गा समिति के सदस्यों के साथ पुलिस का उत्पीड़न हदे पार कर चुका है। स्थानीय विधायक रामचन्द्र यादव तथा भाजपा नेता नगर पालिका परिषद के सदस्य कसौदन के ऊपर एफआईआर दर्ज कर छापे मार रही है पुलिस। दर्जनों कार्यकर्ताओं को उनके घर से उठा लायी है पुलिस और अन्यों के यहां भी भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। सैकड़ो की संख्या में हिन्दूओं के खिलाफ झूठे मुकदमें लिखे गए है। सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण पर खुलेआम उतर चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष कहा कि बरेली में कावड़ियों पर हमला होता है, फैजाबाद में दुर्गा पूजा कें मूर्ति विसर्जन पर हमला होता है पूरे प्रदेश में हिन्दू अब परमपरागत रीतिरिवाजों, त्यौहारों को भी नही मना सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार केवल मुस्लिम वोटों से पूर्ण बहुमत में नही आयी उसे बड़ी संख्या में हिन्दूओं का वोट भी मिला है। डा0 बाजपेई ने कहा कि यदि सरकार ने भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव तथा फैजाबाद के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर से फर्जी मुकदमे नही हटाये तो बड़ा आंदोलन हम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+