मनमोहन सिंह ने बदली अपनी टीम, 22 मंत्रियों ने लिया शपथ

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एक ओर मौसम धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने का एहसास करा रहा है, तो दूसरी ओर सियासत का पारा लगातार ऊपर ही चढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले यूपीए-2 ने अपने कैबिनेट में आखिरी बार फेरबदल कर दिया है। राष्‍ट्रपति भवन में कांग्रेस के 22 सांसदों ने मंत्री पद का शपथ लिया। जिसमें 7 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्य मंत्रियों ने शपथ लिया। तो आपको उन 22 लोगों के नाम बता दें जिन्‍होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की टीम की सदस्‍यता हासिल की है।

विस्‍तार के बाद यूपीए-2 के नए कैबिनेट मंत्री

1. के. रहमान खान
2. दिनशा पटेल
3. पल्‍लम राजू
4. अश्विनी कुमार
5. हरीश रावत
6. चंद्रेश कुमारी
7. अजय माकन

कैबिनेट विस्‍तार में शपथ लेने वाले नए राज्यमंत्री

1. के. कुनील सुरेश बने राज्‍यमंत्री
2. शशि थरूर बने राज्‍यमंत्री
3. तारिक अनवर बने राज्‍यमंत्री
4. के. सूर्यप्रकाश रेड्डी बने राज्‍यमंत्री
5. रानी नराह बनीं राज्‍यमंत्री
6. अधीर रंजन चौधरी बने राज्‍यमंत्री
7. एस सत्‍यनारायण बने राज्‍यमंत्री
8. अबू हासिम खान चौधरी बने राज्‍यमंत्री
9. निनॉन्‍ग एरिन बने राज्‍यमंत्री
10. दीपा दासमुंशी को राज्‍यमंत्री बनाया गया
11. पी बलराम नायक को राज्‍यमंत्री बनाया गया
12. कृपा रवि किल्‍ली को राज्‍यमंत्री बनाया गया
13. लालचंद कटारिया को राज्‍यमंत्री बनाया गया

कैबिनेट विस्‍तार में शपथ लेने वाले राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. मनीष तिवारी ने राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली
2. चिरंजीवी बने राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली

मालूम हो कि मनमोहन सिंह की नई टीम में आंध्र प्रदेश ने बाजी मारी है। आंध्र प्रदेश से 6 मंत्रियों ने शपथ लिया है जबकि पश्चिम बंगाल से 2, असम और अरुणाचल प्रदेश से 1-1 और राजस्थान, केरल और पंजाब से 2-2 मंत्रियों ने शपथ लिया है। गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली से 1-1 मंत्री और घटक दल से तारिक अनवर के रूप में केवल एक मंत्री ने शपथ लिया है।

UPA Cabinet Reshuffle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+